वरुण धवन के साथ इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट

0
178

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेटी राहा के जन्म के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। इसी बीच आज उन्हें और वरुण धवन को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया- वरुण के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो आलिया ब्लू फ्लोरल ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, वरुण भी रेड टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इवेंट के दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्दी ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया की हॉलीवुड मूवी भी साल 2023 में आएगी। वहीं वरुण धवन की फिल्म भेड़िया हाल ही में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह जान्हवी कपूर के साथ बवाल में दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here