अभी 15 जून तक झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी; झांसी रहा सबसे गर्म शहर

0
161

अरब सागर में उठा शक्तिशाली चक्रवात बिपरजॉय भारत की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में इसने और विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। 14-15 जून तक ये गुजरात के तट से टकराएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चक्रवात गुजरात में तबाही मचा सकता है। हालांकि इसका यूपी में उल्टा असर होगा। इसकी वजह से यूपी में मानसून की रफ्तार प्रभावित हो सकती है और मानसून आने में 2 दिन और देरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 से 20 जून तक मानसून आ सकता है। इस बार कोलकाता, पटना से होते हुए प्रयागराज के रास्ते यूपी में मानसून एंट्री कर सकता है। पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां मानसून 25 जून तक दस्तक दे सकता है।

उधर, यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। फिलहाल अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों यानी 15 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

अभी 15 जून तक झेलनी होगी भीषण गर्मी
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय के मुताबिक, बिपरजॉय तूफान मानसून की चाल को बिगाड़ सकता है। इसकी वजह से आशंका है कि कानपुर समेत यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। 15 जून तक यूपी को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तेज धूप और अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।

5 दिन बाद राहत के संकेत
डॉ. पांडेय के मुताबिक, 5 दिन बाद दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं आना शुरू हो सकती हैं। ये अपने साथ नम हवाएं लेकर आएंगी। इसकी वजह से यूपी के कई जिलों में नम हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इसकी वजह से कई जिलों में बारिश के आसार बनेंगे। तेज हवाएं भी चलेंगी।

दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा
डॉ. पांडेय ने बताया कि जून का महीना शुरू होते ही गर्मी का तेवर और ज्यादा सख्त हो गया है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। कड़ी धूप के चलते सड़कों पर दोपहर होते ही सन्नाटा पसरने लगा है। मंगलवार सुबह काफी गर्म रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री से ज्यादा अधिक रहा।

प्रदेश में झांसी रहा सबसे गर्म
सोमवार के मौसम की बात करें, तो यूपी में झांसी का तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। यहां 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद प्रयागराज प्रयागराज 45.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। गर्मी के चलते अब रात का तापमान भी चढ़ने लगा है। यूपी में मथुरा की रात 31.7 और कानपुर की 31.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रही।

देश में इस प्रकार है मौसम की चाल
डॉ. पांडेय ने बताया कि चक्रवात बिपारजॉय एक अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदल गया है। 12 जून को यह पूर्व मध्य और आसपास के पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर था। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। निचले स्तरों पर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से ओडिशा तक फैला हुआ है।

यूपी के शहरों का तापमान इस प्रकार है… ​​​​​​

जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 43.8 28.4
गोरखपुर 42.2 29.8
झांसी 45.6 30.1
कानपुर 42.2 29.0
प्रयागराज 45.1 30.6
वाराणसी 43.2 30.0
मथुरा 43.5 31.7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here