29 जिलों में हीटवेव-आंधी का अलर्ट

0
57

यूपी में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश के सभी 75 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है। फिलहाल, अभी इससे राहत नहीं मिलने वाली नहीं है। क्योंकि, मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। कहा कि आज 29 जिलों में आज हीटवेव और तेज आंधी चल सकती है। मंगलवार की बात करें, तो झांसी 45.9°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद प्रयागराज का अधिकतम तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया।

बिपरजॉय से मानसून आने में हो सकती है देरी
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया कि बिपरजॉय तूफान 17 जून तक कराची की तरफ लैंड कर सकता है। अगर थोड़ा भी मध्य प्रदेश की तरफ मुड़ गया, तो यूपी में बारिश हो सकती है। तूफान की वजह से केरल में ही मानसून अटक कर रह गया है। दक्षिणी पश्चिमी हवाएं तूफान की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इसकी वजह से यूपी में मानसून 2 या 3 दिन और देरी आ सकता है।

हीटवेव के साथ आंधी के अलर्ट वाले 29 शहर जानिए
जिन शहरों में आंधी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया। उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, मथुरा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर,आगरा, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, सोनभद्र और चंदौली शामिल हैं।

11 शहरों का तापमान 44°C पार
मंगलवार को ​​​​​प्रदेश के 11 शहर ऐसे रहे, जिनका अधिकतम तापमान 44°C को पार कर गया। इसमें आगरा, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फुर्सतगंज, हमीरपुर, कानपुर, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी शामिल हैं। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसकी वजह से रात का तापमान चढ़ेगा। शाम के वक्त कानपुर मंडल में आंधी और तेज हवाएं अगले 48 घंटे तक चल सकती हैं।

यूपी के सबसे गर्म जिलों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम
आगरा 44.5°C 30.3°C
चित्रकूट 44.4°C 32.6°C
झांसी 45.9°C 31.1°C
कानपुर 44.6°C 33.0°C
प्रयागराज 45.4°C 31.6°C
वाराणसी 44.5°C 31.0°C
मथुरा 44.2°C 33.4°C

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here