घंटाघर पर डेढ़ घंटे तक भीषण जाम:भीषण गर्मी में चौतरफा जाम लगने से पब्लिक हो गई बेहाल, घंटों बाद पहुंची ट्रैफिक पुलिस

0
107

कानपुर के घंटाघर चौराहे पर मंगलवार रात को भीषण जाम लग गया। घंटाघर चौराहे पर आने वाले पांचों रास्तों पर कई किमी. तक वाहनों का रेला लग गया। भीषण गर्मी और चौतरफा जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोग बेहाल हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस अलर्ट हुई तब जाकर जाम खुल सका।

भीषण गर्मी और चौतरफा जाम से पसीना-पसीना हुए वाहन सवार

घंटाघर चौराहे पर जाम लगने के चलते एक्सप्रेस रोड, कैनाल रोड, टाटमिल चौराहा को जाने वाली सड़क के साथ ही मूलगंज चौराहा और रेलवे माल गोदाम को जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटाघर चौराहे पर जाम लगने से इन सभी सड़कों पर रफ्तार थम गई। भीषण गर्मी में जाम लगने के चलते जाम में फंसे वाहन सवार बेहाल हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस पहुंची और यातायात संभाला तब जाकर जाम खुल सका।

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि एक वाहन खराब होने से घंटाघर चौराहे पर जाम लगा था। मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी पहुंचे और कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here