
इस हफ्ते चौथे दिन लगातार बाजार में तेजी जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 189 पॉइंट्स बढ़कर 61,339 पर कारोबार कर रहा है। विप्रो के शेयर में आज 5% की गिरावट है।
विप्रो के रिजल्ट के बाद शेयर में गिरावट
विप्रो ने कल ही रिजल्ट जारी किया था। तीसरी तिमाही में उसका फायदा एक साल पहले की तुलना में करीबन बराबर रहा है। इस वजह से उसके शेयर पर असर दिख रहा है। सेंसेक्स आज 109 पॉइंट्स बढ़त के साथ 61,259 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 61,340 का ऊपरी और 61,122 का निचला स्तर बनाया।
सेंसेक्स के 16 स्टॉक गिरावट में
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स गिरावट में हैं और 14 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC बैंक, HCL टेक, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, टाटा स्टील, इंफोसिस, सन फार्मा, TCS और मारुति के साथ NTPC हैं।
सेंसेक्स के 238 स्टॉक अपर सर्किट में और 247 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह हुआ कि एक दिन में इनके भाव में इससे ज्यादा की बढ़त या गिरावट नहीं हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 277.48 लाख करोड़ रुपए है।
निफ्टी में 47 पॉइंट्स की बढ़त
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंकों की बढ़त के साथ 18,259 पर कारोबार कर रहा है। इसका पहले घंटे में ऊपरी स्तर 18,260 का रहा जबकि निचला स्तर 18,201 का रहा। इसके 50 स्टॉक में से 32 बढ़त में और 18 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 18,257 पर आज खुला था।
बैंक और फाइनेंंशियल इंडेक्स नीचे
निफ्टी के बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट है जबकि मिडकैप और नेक्स्ट 50 इंडेक्स में बढ़त है। इसके गिरने वाले शेयर्स में विप्रो, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और अन्य हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में पावरग्रिड, टाटा स्टील, इंफोसिस, कोल इंडिया और UPL हैं। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 533 (0.88%) पॉइंट्स बढ़कर 61,150 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 156 अंक (0.87%) बढ़कर 18,212 पर बंद हुआ।