भगवंंत मान ने राज्‍यपाल से पंजाब में सरकार बनाने का दावा किया पेश, 16 को शपथ

0
113

आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपा और राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। उधर वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी वेणु प्रसाद भगवंत मान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंंगे।

1991 बैच के आइएएस अफसर ए वेणुप्रसाद इस समय एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी टैक्सेशन हैं। वह हुसन लाल का स्थान लेंगे। हुसन लाल की नई नियुक्ति के अभी आदेश नहीं आए है्र। भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में  पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वह पंजाबी में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम के राष्‍ट्रीय कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे और आम आदमी पार्टी के विधायकों की लिस्‍ट के साथ उनके समक्ष पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा पत्र पेश किया। आम आदमी पार्टी के प्रधान और पंजाब के अगले सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम कैबिनेट अच्छी बनाएंगे और ऐतिहासिक फैसले होंगे।

उन्‍होंने कहा कि यह जनता की सरकार होगी और जनता के बीच से ही चलेगी।आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों की सरकार होगी और राज्‍य को नई दिशा में ले जाने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के लोगों से वायदों को हम निभाएंगे और जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्‍य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here