छठ पूजा के लिए 96 स्पेशल ट्रेनें:10 जोड़ी ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए

0
112

दीपावली के बाद यात्रियों की वापसी और छठ पर्व पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लगभग 96 त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई कोच बढ़ाये गये है। लगभग 12 त्योहार विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार भी किया गया हैं। अक्टूबर और आगामी नवंबर में 96 पूजा, दिवाली और छ्ठ पर्व विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत इनके 333 फेरे संचालित किए जा रहे है।

बिहार और यूपी में बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं। खासकर यूपी और बिहार की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह तक नहीं है। इसे देखते हुए नॉर्थ-सेंट्रल रेलवे ने छह स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

उत्तर मध्य रेलवे संचालित कर लाए 96 विशेष ट्रेनें

इन 96 विशेष गाड़ियों मे 03 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे से अपनी यात्रा प्रारंभ कर रही हैं। इसमें प्रयागराज –आनंद विहार, सूबेदारगंज –सिकंदराबाद, ग्वालियर-बरौनी ट्रेनें शामिल हैं। इनके कुल 44 फेरों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 10 गाड़ियों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इस अवधि में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कई त्योहार विशेष गाड़ियों की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। इस क्रम में गाड़ी सं-04146 प्रयागराज –आनंद विहार त्योहार विशेष गाड़ी में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 27.10.2022 को 14 तथा 31.10.2022 को 16 बर्थ उपलब्ध है। इसी प्रकार द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 27.10.2022 को 58 तथा 31.10.2022 को 66 बर्थ उपलब्ध है। तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 31.10.2022 को 37 बर्थ तथा स्लीपर में दिनांक 27.10.2022 को 97 तथा 31.10.2022 को 663 बर्थ उपलब्ध हैं। इसी तरह गाड़ी सं-04121 सूबेदारगंज – सिकंदराबाद त्योहार विशेष गाड़ी में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में 3.11.2022 को 02 बर्थ उपलब्ध है। तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 03.11.2022 को 192 बर्थ उपलब्ध हैं। गाड़ी सं-04185 ग्वालियर बरौनी त्योहार विशेष गाड़ी में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित में दिनांक 30.10.2022 को 53, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित 51 बर्थ तथा स्लीपर में 269 बर्थ उपलब्ध हैं।

NE रेलवे ट्रेनों में होंगे 20 कोच

नॉर्थ ईस्ट रेलवे के मुताबिक, ट्रेनों में 20 कोच होंगे। इनमें से एक विशेष ट्रेन 27 अक्टूबर को शाम 7.25 बजे डिब्रूगढ़ से रवाना होगी और 29 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर पहुंचेगी। फिर वही ट्रेन 1 नवंबर को गोरखपुर से 7:50 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन 20:50 बजे असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। दूसरी विशेष ट्रेन 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगली सुबह पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी।

बिहार सरकार ने किया अनुरोध

बिहार सरकार ने छठ पूजा समारोह के लिए राज्य में आने वाले लोगों को परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्रालय से और विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के मुख्य सचिव अमीर सुभानी ने रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और उनसे देश के विभिन्न शहरों से बिहार के लिए और अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया, ताकि त्योहार के दौरान भीड़भाड़ को कम किया जा सके।

कितनी ट्रेनें कहां से चलेंगी?

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 128 यात्राओं को अधिसूचित किया है। पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 94 यात्राओं को अधिसूचित किया है। पूर्वी रेलवे (ईआर) ने 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 108 यात्राओं को अधिसूचित किया है। उत्तर रेलवे (एनई) ने 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 368 यात्राओं को अधिसूचित किया है। उत्तर-मध्य रेलवे (एनसीआर) ने 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 223 यात्राओं को अधिसूचित किया है। उत्तर-पूर्व रेलवे (एनईआर) ने 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 34 यात्राओं को नोटीफाई किया है।

नहाय-खाय के साथ शुरू होता है छठ पर्व

बता दें कि छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है और ‘उषा अर्घ्य’ (उगते सूरज की प्रार्थना) के साथ समाप्त होता है। लोग इस दौरान सूर्य भगवान की पूजा करते हैं जो इस साल 28 से 31 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here