कानपुर में 8वीं तक के स्कूलों का बदला समय:ठंड को देखते हुए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश

0
86

बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी बोर्ड के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बुधवार को डीएम विशाख जी ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खोले जाएंगे।

सभी स्कूलों पर आदेश होगा लागू
बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी बोर्ड के स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बीते 3 दिनों से शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसे में सुबह कोहरा और कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा था।

स्कूल अब भी सुबह 7 बजे लग रहे थे
कोहरा और कड़ाके की ठंड के बीच कई स्कूल सुबह 7 बजे से ही लग रहे थे, वहीं कई स्कूल साढ़े 8 बजे से खुल रहे थे। लेकिन अब सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से क्लास संचालित करनी होगी। स्कूलों को समय से कड़ाई से पालन करना होगा। इसकी निगरानी के लिए टीमें भी बनाई गई हैं। अभिभावक की शिकायत पर भी तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here