कानपुर में बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड:27 दिसंबर तक बारिश की संभावना, 26 तक शीतलहर की चपेट में आएगा शहर

0
75

मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कानपुर में शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। तापमान कम होने से रात में ठिठुरन बनी है। मगर, दिन में धूप से राहत भी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पूरे कानपुर मंडल में बादल छाए रहेंगे।

दिन के तापमान में वृद्धि

पिछले 72 घंटों से उत्तर पश्चिमी हवाएं बंद हो जाने से बर्फीली हवाओं का प्रकोप बंद है। इसके बावजूद तापमान में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि नहीं हुई है। दिन का तापमान 25 डिग्री रहा जो सामान्य से 01.6 डिग्री अधिक है। गुरुवार के मुकाबले किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ। रात का पारा 7.6 डिग्री रहा जो गुरुवार को 8.8 डिग्री सेल्सियस था।

26 से शहर में आएगी शीतलहर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर 26 व 27 दिसंबर को हल्की बारिश और हिमपात होगा। इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे शीतलहर आएगी। शीतलहर पहले और इसकी अधिक तीव्रता भी संभव है। कानपुर मंडल में शनिवार से बादल रहने के बाद 27 दिसंबर को हल्की बारिश भी संभव है।

तेजी से गिरेगा मौसम का पारा

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार से बदली के कारण ठंडक का अहसास बढ़ेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम का पारा और तेजी से नीचे गिरेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here