नौबस्ता पुलिस ने रेप के आरोपी को दबोचा:अपनी नजदीकी युवती को झांसा देकर किया था रेप, चार महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

0
85

नौबस्ता पुलिस ने रेप के आरोपी को चार महीने बाद दबोच लिया। युवक ने अपने जानने वाली युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया था। इसके बाद से फरार चल रहा था। चार महीने पर सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि साढ़ थाना क्षेत्र के बरईगढ़ निवासी राजेश कुमार तिवारी सिक्योरिटी गार्ड है। नौबस्ता हंसपुरम निवासी एक युवती से उसकी नजदीकी हो गई थी। राजेश ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर छोड़ दिया। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने राजेश के खिलाफ नौबस्ता थाने में चार महीने पहले रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सर्विलांस टीम की मदद से गुरुवार को पुलिस टीम ने उसे कानपुर के रेसकोर्स मैदान के पास से दबोच लिया। अब उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here