भारत बंद: मंहगाई के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

0
359

10 सितंबर।  देशभर में लगातार देशभर में महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत गिरते रुपए पर लगाम न लगने पर  कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने आज भारत बंद का आव्हान किया कैलाश मानसरोवर की 10 दिन की यात्रा के बाद राहुल गांधी ने भारत बंद के समर्थन मेंं  राजघाट से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च का अगुवाई की ।कांग्रेस  के मुताबिक बंद को सफल बनाने के लिए 20 राजनीतिक दलों का उसे समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है। कांग्रेस के मुताबिक यह बंद बंद सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा।

कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here