25 शख्सियत को मिलेगा “अटल सम्मान समारोह में” अवॉर्ड

0
324

नई दिल्ली के रायसीना रोड़ स्थित प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया के मुख्य सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता का आयोजन समाजसेवी संस्था वैभव वेलफेयर सोसाइटी ने किया। जिसमें अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट ने अपना साझा सहयोग प्रदान किया। इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में संसद भवन में 24 दिसम्बर को होने वाले पंचम ‘‘अटल सम्मान समारोह’ के विषय में मीडिया को जानकारी देना था। संस्था के अध्यक्ष व अटल सम्मान समारोह के आयोजक भुवनेश सिंघल ने पत्रकारों को बताया कि अगामी 24 दिसम्बर 2018 को दोपहर 1रू30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पांचवे ‘‘अटल सम्मान समारोह-2018’’ का आयोजन संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष सभागार में किया जाएगा। प्रवेश गेट नम्बर टैंगो 2, रेड क्रास रोड़ से होगा। इस आयोजन में अटल बिहारी वाजपेयी जी पर आधारित ‘अटल सम्मान’ विभिन्न कैटेगिरी में देश के ऐसे अत्यंत प्रतिष्ठित महानुभावों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिए जाते हैं जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में होती है तथा जिनके माध्यम से लाखों लोगों तक अटल की विचारधारा को सरलता से पहुंचाया जा सकता है। साथ ही कुछ ऐसे लोगों को भी यह सम्मान दिया जाएगा जो राष्ट्र की उन्नति के सहायक होकर भी गुमनामी में रह रहे हैं।

पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए सिंघल ने कहा कि इस वर्ष इस आयोजन में देश की विशिष्ट 25 हस्तियों को चयन समिति द्वारा अवॉर्डी के रूप में चयनित किया गया है। तथा चयनित इन सभी 25 अवॉर्डियों को संसद भवन में ‘अटल सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया जाएगा। तथा यह सम्मान भारतीय वैदिक संस्कृति के अनुसार विशेष रूप से शंखनाद व मंत्रोच्चार करते हुए किया जाएगा। तथा इस अवसर पर अटल जी पर आधारित जीवन वृतचित्र का प्रसारण भी किया जाएगा और अटलजी के जीवन से जुड़े संस्मरणों पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘स्मृतियां अटल हैं’ का लोकार्पण किया जाएगा। ये संस्मरण अटल जी के विधार्थी काल से लेकर प्रारम्भिक राजनीतिक समय के मित्रों व साथियों के द्वारा प्राप्त किए गए हैं तथा महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी, अमित शाह जी, गवर्नर, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों आदि के संस्मरण संग्रहित किए गए हैं। से सभी संस्मरण पाठकों को एक नए अटल जी से परिचित कराएंगे और अटल जी के अनछुए पहलुओं को प्रकाश में लाएंगे। ये संस्मरण अत्यंत रोचक व प्रेरणामयी हैं। इस महत्वपूर्ण पुस्तक का संपादन मैने यानी कि भुवनेश सिंघल ने किया है। साथ ही इस आयोजन में उस व्यक्ति से भी परिचित करवाया जाएगा जिसने अटल जी को उनके जीवन का अंतिम सम्मान दिया था।

सिंघल ने बताया कि अवॉर्डियों के चयन के लिए तीन सदस्ययी चयन समिति का गठन हर वर्ष किया जाता है जिसमें इस वर्ष के लिए पद्मश्री भजन सोपोरी, गायक कुमार विशु व साहित्यकार पं. सुरेश नीरव चयन समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा आयोजन समिति का भी गठन किया गया है जिसको सभी प्रकार की व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।

वहीं संस्था के चेयरमैन व भाजपा केशवपुरम जिला के अध्यक्ष रोशन कंसल ने बताया कि इस आयोजन को पिछले पांच वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है। यह हमारा पांचवा समारोह है। तथा पूर्व में यह सम्मान राष्ट्रपति जी को राष्ट्रपति भवन जाकर दिया जा चुका है। तथा पद्मभूषण विन्देश्वर पाठक, पद्मश्री भजन सोपोरी, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल, भजन गायक नरेन्द्र चंचल, शंकर साहनी, कुमार विशु, कत्थक नृतक नलिनी-कमलनी, लोक कलाकार उत्तर कुमार, लोक गायिका सोनिया सिंह रावत, पत्रकार प्रबल प्रताप, लोकसभा सांसद ओम प्रकाश यादव, साहित्यकार पं. सुरेश नीरव, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानन्द जी, अशोक चक्र विजेता शहीद मोहित शर्मा, वीर चक्र विजेता मोहन सिंह रावत व कर्नल टी.पी.त्यागी आदि को दिया जा चुका है।

वहीं चयन समिति के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार पं. सुरेश नीरव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिन 25 व्यक्तियों का चयन इस महत्वपूर्ण अवॉर्ड के लिए किया गया है उसमें-

1. मेजर जनरल एस. पी. सिन्हा, अटल शौर्य शिखर सम्मान- 2018

2. पद्मश्री श्रीधर पराड़कर, अटल साहित्य शिखर सम्मान-2018

3. जितेन्द्र महाराज, अटल नृत्य निष्णात् शिखर सम्मान-2018

4. नवल किशोर महाराज, अटल विश्व विभुति शिखर सम्मान-2018, धर्मगुरू

5. पद्मश्री फैयाज़ वसीफुद्दीन डागर- ध्रुपद गायक, अटल स्वर साधक शिखर सम्मान-2018

6. राम बहादुर राय, अटल राष्टत्र्ीय शिखर सम्मान-2018, अध्यक्ष : इंदिरा गांधी राष्टत्र्ीय कला केन्द्र

7. रामशरण गौड़, चेयरमैन दिल्ली पब्लिक लाईब्रेरी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार-

अटल कला कीर्ति सम्मान-2018

8. डॉ. राकेश कुमार वर्मा, अटल आरोग्य शिखर सम्मान-2018, हार्ट सर्जन, उत्तर प्रदेश

9. प्रियंका वर्मा एवं एस.एस.कारगवाल दोनों को संयुक्त रूप से,

अटल समाज संवर्धन शिखर सम्मान-2018, समाजसेवक, दिल्ली

10. राजा दिवाकर, अटल समाज शिखर सम्मान-2018, समाजसेवक, कानपुर

11. त्रिलोचन सिंह, अटल विभुति शिखर सम्मान-2018, समाजसेवक, दिल्ली

12. कौस्तुभ सिंह, अटल चिकित्सकीय शिक्षा एवं शौध सम्मान-2018, =षिकेश

13. सौरभ मालवीय, अटल संवाद शिखर सम्मान- 2018

14. श्वेता , अटल विदुषी शिखर सम्मान-2018,

15. रेश्मा एच. सिंह, अटल कल्याणी शिखर सम्मान-2018, समाजसेविका

16. सुशील तायल, अटल धर्मसेवी शिखर सम्मान- 2018

17. पुष्पराज, एम.ए. खान, अटल सद्भावना शिखर सम्मान-2018, समाजसेवक

18. रणदीप गुलेरिया, अटल चिकित्सा शिखर सम्मान, एम्स डायरेक्ट

19. सचीन्द्र नाथ पाण्डेय, अटल नक्षत्र शिखर सम्मान-2018, वास्तु, लखनर्ि

20. सुमित सिंह, अटल संवाद शिखर सम्मान-2018, लोकसभा टीवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here