मिशन 2019 : अपना दल (कृष्णा पटेल गुट ) ने लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए खींचा खाका

0
521

लखनऊ ।  अपना दल राष्ट्रीय, प्रान्तीय, मण्डल एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक केन्द्रीय कार्यालय लालबाग में राष्ट्रीय महाचिव प्रेमचन्द्र मौर्य ने  अध्यक्षता सम्पन्न हुई।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष  कृष्णा पटेल ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मिशन 2019 लोकसभा चुनाव की कामयाबी के लिए हमें युद्ध स्तर पर संगठन को धरातल पर उतारना होगा। दल की नीतियों को बताते हुए प्रत्येक बूथ में 10 नौजवानों की बूथ पदाधिकारी बनाना होगा जिसमें एक महिला होना अनिवार्य है।

जातीय समीकरण को भी साथ में लेकर चलना होगा।  देशमें जब तक मेरा समाज किसानों को उनका हक नहीं मिलता तब तक डा0 सोनेलाल पटेल के अलख को लेकर पार्टी संघर्ष करती रहेगी। जिन लोगों ने डा0 साहब की विचारधारा को तोड़ने का प्रयास किया है जनता उनको देख रही है, समझ रही है, सबका हिसाब होगा, अपना दल एक सोच है इसको मिटाना असम्भव है। 2019 के चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ जुड़कर पार्टी को अधिक से अधिक सीटों पर जीत दिलाना होगा, तभी उन्हें सरकार से सदन में लड़कर पार्टी के प्रतिनिधि उनका हक दिला पायेंगे। पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा है, अब जरूरी यह है कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सहानुभूति और पार्टी के प्रति आकर्षण को वोट में तब्दील कर सकें।

इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आर0बी0 सिंह पटेल, प्रदेेश उपाध्यक्ष विक्की मौर्य, प्रदेश महासचिव राजवन सिंह पटेल, अशोक पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा0 सीएल पटेल, राजकुमार पटेल, डा0 गुलाब सिंह पटेल, महेन्द्र प्रताप मौर्य, प्रदेश महासचिव युवामंच विनोद पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवामंच इं0 संत कुमार पटेल के साथ मण्डल अध्यक्ष विनोद कसेरा, सुरेश सिंह, यशवन्त सिंह, हीरालाल राठौरिया, एवं जिलाध्यक्ष सत्य नारायण पटेल, बृजेश पटेल, अयोध्या सिंह, कंचन सिंह पटेल, राम स्वरूप पटेल, गुरूपूरन पटेल,  सहित आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here