योगी की कैबिनेट में ठाकुर ब्राह्मणों का दबदबा

0
376

उत्तर प्रदेश में  योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को कर दिया गया। कैबिनेट विस्तार में 23 मंत्रियों ने शपथ लिया। इनमें से 18 नए मंत्री हैं, जबकि 5 मंत्रियों का प्रमोशन कर दिया गया। योगी कैबिनेट में पूर्व की तरह अभी भी ठाकुर और ब्राह्मण मंत्रियों का दबदबा है। फिलहाल योगी सरकार में मुख्यमंत्री सहित आठ ठाकुर मंत्री (6 कैबिनेट व 2 स्वतंत्र प्रभार) और 9 ब्राह्मण मंत्रियों (4 कैबिनेट, 2 स्वतंत्र प्रभार एवं 3 राज्यमंत्री ) को शामिल किया गया है। कैबिनेट में सवर्ण मंत्रियों का दबदबा कायम है। अब योगी सरकार में मंत्रियों की संख्या कुल 56 हो गई है। 

योगी कैबिनेट का जातिगत आंकड़ा: 

कुल कैबिनेट मंत्री: 25 

ठाकुर

1.योगी आदित्यनाथ

2.जय प्रताप सिंह

3.मोती सिंह

4.महेंद्र सिंह

5.सुरेश राणा

6.चेतन चौहान

ब्राह्मण:

7.दिनेश शर्मा

8.ब्रजेश पाठक

9.श्रीकांत शर्मा

10.राम नरेश अग्निहोत्री

भूमिहार:

11.सूर्यप्रताप शाही

खत्री:

12.आशुतोष टंडन

13.सतीश महाना

14.सुरेश खन्ना

बनिया:

15.नंद गोपाल नंदी (बनिया)

16.सिद्धार्थनाथ सिंह (कायस्थ)

 अन्य पिछड़ा वर्ग

17.भूपेंद्र सिंह (जाट)

18.लक्ष्मी नारायण चौधरी (जाट)

19.केशव प्रसाद मौर्य (मौर्य)

20.स्वामी प्रसाद मौर्य (मौर्य)

21.मुकुट बिहारी वर्मा (कुर्मी)

22.दारा सिंह चौहान (नोनिया)

23.अनिल राजभर (राजभर)

24.रमापति शास्त्री (दलित)

25.कमला रानी वरुण (दलित)

स्वतंत्र प्रभार

1.डॉ.नीलकंठ तिवारी, ब्राह्मण

2.सतीश द्विवेदी, ब्राह्मण

3.उपेंद्र तिवारी, भूमिहार

4.स्वाति सिंह, क्षत्रिय

5.रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), क्षत्रिय

6.कपिल देव अग्रवाल, बनिया

7.अतुल गर्ग, बनिया

8.रविंद्र जायसवाल, बनिया

9.अशोक कटारिया, गुर्जर

10.धरम सिंह सैनी, स्वतंत्र प्रभार

11.श्रीराम चौहान, दलित

राज्यमंत्री:

ब्राह्मण:

1.आनंद स्वरूप शुक्ला, ब्राह्मण

2.अनिल शर्मा, ब्राह्मण

3.चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, ब्राह्मण

बनिया:

4.महेश गुप्ता, बनिया

5.जयकुमार सिंह जैकी, ओबीसी (कुर्मी)

6.नीलिमा कटियार, ओबीसी (कुर्मी)

7.रमाशंकर सिंह पटेल, ओबीसी (कुर्मी)

8.गिरीश चंद्र यादव, ओबीसी

9.संदीप सिंह, ओबीसी (लोध)

10.जयप्रताप निषाद, ओबीसी

11.अजीत सिंह पाल, ओबीसी

12.लाखन सिंह राजपूत, ओबीसी

13.चौधरी उदयभान सिंह, ओबीसी

दलित

14.डॉ.गिरिराज सिंह धर्मेश, ओबीसी

15.विजय कश्यप, ओबीसी

16..गुलाबो देवी,

17.मनोहर लाल मन्नु कोरी

18.सुरेश पासी

पंजाबी

19.बलदेव ओलख, पंजाबी

मुस्लिम:

20.मोहसिन रजा

मुकुट बिहारी वर्मा का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ:

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के इस्तीफा की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल और खनन मंत्री अर्चना पांडेय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here