यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, 15 उड़ानों से अब तक 3,352 नागरिकों की स्वदेश वापसी

0
145

यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बीच से भारतीयों की निकासी के लिए आपरेशन गंगा लगातार जारी है। मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यूक्रेन में रहने वाले एक और भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की मौत हुई है। साथ ही बताया कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एडवाइजरी जारी करने के बाद से करीब 17 हजार भारतीयों ने अब तक यूक्रेन की सीमाओं को पार कर लिया है। वहीं निकासी अभियान के तहत अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

मीडिया ब्रीफिंग में बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान छह उड़ानें वापस आई हैं। इनको मिलाकर कुल वापस आने वाली उड़ानों की संख्या कुल 15 हो गई है। युद्ध के बीच से अब तक 3,352 भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आपरेशन गंगा में भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई है। अभियान के तहत वायुसेना का पहला C-17 विमान के बुखारेस्ट, रोमानिया से बुधवार रात दिल्ली लौटने की उम्मीद है। साथ ही बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) और रेजजो (पोलैंड) के लिए आज से तीन और उड़ाने संचालित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here