केस्को ने काटी STP की लाइट:पंपिंग स्टेशन बंद होने से सड़कों पर भरा सीवेज; 10 लाख राहगीर परेशान

0
96

मंगलवार को केस्को का बकाया 16 करोड़ न अदा करने पर विभाग ने बिनगवां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की लाइट काट दी। इससे 14 करोड़ लीटर सीवेज का ट्रीटमेंट बंद हो गया। सीवेज पांडु नदी में गिरता रहा। वहीं सीवेज को पंप कर एसटीपी तक सीवेज पहुंचाने वाले राखी मंडी और सजारी पंपिंग स्टेशन की लाइट काट देने से सड़कों पर सीवेज उफनाया गया। इससे जूही खलवा पुल पर सीवेज भर गया।

हजारों की संख्या में फंसे वाहन
बीते 8 घंटे एसटीपी और पंपिंग स्टेशन बंद है। इसकी वजह से जूही खलवा पुल पर सीवेज भरा हुआ है। यहां से गुजरने वाले करीब 10 लाख राहगीर परेशान हो गए हैं। यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पीक टाइम पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। बीते 15 दिन में ये दूसरी बार है कि जूही खलवा पुल में सीवेज भराव हुआ है।

पांडु नदी में जा रहा सीवेज
शहर के नालों में बह रहे सीवेज को बिनगवां एसटीपी में ट्रीट कर पांडु नदी में पानी को छोड़ा जाता है। रोजाना करीब 14 करोड़ लीटर सीवेज को ट्रीट किया जाता है। हालांकि जल निगम के अधिशाषी अभियंता राम निवास ने दावा किया कि एसटीपी का संचालन जेनरेटर के माध्यम से किया जा रहा है।

वहीं जूही खलवा पुल से सीवेज निकालने के लिए नगर निगम ने संपवेल शुरू किए हैं। लेकिन अभी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कंपनी ने नहीं जमा किए 16 करोड़
अधिशाषी अभियंता के मुताबिक केस्को का करीब 16 करोड़ रुपए बकाया है। संचालन कर रही शापोरजी पालोनजी ने बिल जमा करने के लिए आज तक का वक्त दिया था, लेकिन प्राइवेट कंपनी ने बिल नहीं जमा किया। इसकी वजह से केस्को ने लाइट काट दी है। कल कुछ बकाया जमा किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here