कानपुर में 72 घंटे की हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारी:मांगों को लेकर केस्को कार्यालय के बाहर धरना, कहा- हमारी सुनने वाला कोई नहीं

0
83

कानपुर में बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सिविल लाइन स्थित केस्को मुख्यालय के बाहर बिजली कर्मी धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को उन्होंने 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि 17 सूत्रीय मांग जब तक पूरी नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।

कर्मचारियों ने 17 मार्च से 19 मार्च 2023 तक हड़ताल का आह्वान किया है। बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समिति के संयोजक भगवान मिश्रा ने बताया कि 3 दिसंबर 2022 को मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री से समझौता हुआ था। लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं किया गया। प्रदर्शन के बावजूद भी कर्मचारियों की सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए बिजली कर्मी अब 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। 19 मार्च तक बिजली संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।

बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति ने कहा की 72 घंटे की हड़ताल के बाद भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो विद्युत कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे। विद्युत कर्मचारियों के संघर्ष में महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। विद्युत कर्मचारियों में प्रदर्शन के दौरान अनिल कुमार, राहुल सक्सेना, रामकुमार, मीरा और अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here