दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरी घंटे में बाजार में शानदार खरीदारी हुई। जिसके कारण सेंसेक्स ने 55,854.88 का और निफ्टी ने 16,628.55 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स 209.69 अंकों की तेजी के साथ 55,792.27 और निफ्टी 51.55 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 16,614.60 पर बंद हुआ।
टेक महिंद्रा के शेयर में 3.21% की बढ़त
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें टेक महिंद्रा के शेयर 3.21% और TCS के शेयर 2.32% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर में 1.83% की गिरावट देखने को मिली।
बाजार को IT और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिला
NSE पर IT इंडेक्स में 2.57% की तेजी रही। IT इडेक्स में माइंडट्री के शेयर में 4.24% की तेजी के साथ बंद हुए। FMCG इंडेक्स में इमामी और जुबिलेंट फूड के शेयर 4% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए।
मार्केट कैप भी 240.79 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा
BSE पर 3,288 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,141 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,027 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 240.79 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंकों की तेजी के साथ 16,563 पर बंद हुआ था।